BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

वोटर चेतना अभियान के अंतिम चरण में भाजपा ने झोकी ताकत

— जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा ने बूथों पर पहुंच कर नये मतदाता जोड़ने के लिए किया प्रोत्साहित

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना अभियान में 2 और 3 दिसंबर को पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बूथों पर पहुंच कर नये मतदाता जोड़ने का कार्य किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी के नेतृत्व में पूरे जिले पार्टी के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, प्रवासियों ने बूथों पर पहुंच कर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नये मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने का कार्य किया। जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा ने वोटर चेतना अभियान के तहत बछरावां एवं नगर पूर्वी के शक्ति केंद्र गोरा बाजार में बूथ संख्या 193, 195 पर पहुंच कर नये मतदाता जोड़ने का कार्य किया।
जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने शक्ति केंद्र इंदिरा नगर के बूथ संख्या 225, 226, 227, 228, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने शक्ति केंद्र गोविंदपुर ओलौली बूथ संख्या 233, 234, जिला महामंत्री अमरेश सिंह मौर्य ने शक्ति केंद्र मलिक मऊ के बूथ संख्या 183, 184, 185, भूमि विकास बैंक रायबरेली अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह ने शक्ति केंद्र गुरु नानक नगर के बूथ संख्या 272 पर नए मतदाता जोड़ने का कार्य किया। जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा ने कहा कि वोटर चेतना अभियान अति महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को लगकर मत बढ़ाने का कार्य करना है। तीन दिसम्बर को अंतिम चरण में मत बढ़ाने का कार्य किया जायेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, अखिलेश तिवारी, नगर महामंत्री शशिकांत शुक्ला, सोनू सिंह, नवजीत सिंह, जयप्रकाश सिंह, नितिन गौड़ आदि मौजूद रहे।