
– इंटरनेट मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल, स्वायत्तशाषी मेडिकल कालेज का मामला
लखनऊ : महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। पुलिस को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। इसके बावजूद घटनाएं थम नहीं रही हैं। ऐसा ही मामला गोंडा जिले का सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ लोगों ने देवर की पिटाई तक कर दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले तो गई लेकिन कार्रवाई करने के बजाय मामला रफा दफा कर दिया।
शनिवार की शाम को जिले के स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज में नगर कोतनाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने देवर के साथ इलाज करने के लिए गई थी। अस्पताल में पहले से मौजूद दबंग शोहदों ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला के साथ इलाज कराने आए उसके देवर ने इसका विरोध किया तो शोहदे मारपीट पर आमादा हो गए। उन्होने अभद्रता करते हुए महिला के देवर को पीटना शुरू कर दिया। युवक को पिटता देख अस्पताल परिसर में मौजूद तमाम लोग जुट गए। कई लोगों ने दबंगों के चंगुल से पिट रहे युवक को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन आरोपी युवक को पकड़ कर घसीटते रहे। इसी बीच नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को पड़कर थाने ले गई, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने दबंगई कर रहे युवकों को छोड़कर मामले को रफा दफा कर दिया। शुक्रवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसपी अंकित मित्तल ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नगर कोतवाली पुलिस को शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी