
– सलोन ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय अतरथरिया में श्रीअन्न व्यंजन प्रतियोगिता
रायबरेली : सलोन ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय अतरथरिया में अंतर्राष्ट्रीय पोषक वर्ष 2023 के अंतर्गत श्री अन्न व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 30 महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस दौरान डा. दीपाली चौहान गृह वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र पल्टीखेड़ा ने मोटे अनाज की खूबियों के बारे में बताया। वहीं स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टाल पर जाकर निरीक्षण भी किया। प्रतियोगिता में 16 महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ दीपाली चौहान ने किया। उन्होंने महिलाओं को मोटे अनाज में पाए जाने वाले विभिन्न पोषक तत्वों के बारे में बताया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान जलवायु दशाओं में जैसे भूमि जलस्तर में कमी आना ग्लोबल वार्मिंग एवं मृदा जैसी चुनौतीपूर्ण दशाओं में मोटे अनाज की उपलब्धता बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। मोटा अनाज को गरीबों का अनाज कहा जाता है। अब अमीरों की थाली का प्रमुख हिस्सा बन चुका है। बाजार में मोटे अनाजों की दिनोंदिन मांग बढ़ती जा रही है, ऐसे में किसान मोटे अनाजों को उगाकर अपनी आय वृद्धि कर सकते हैं। साथ ही ग्रामीण महिलाएं भी मोटे अनाजों का प्रसंस्करण कर पारिवारिक आय में वृद्धि कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि मोटे अनाज का आहार में समावेश करने से परिवार के सदस्यों के पोषण स्तर में भी वृद्धि होगी। एक स्वस्थ परिवार ही विकसित समाज की आधारशिला होता है। महिलाओं द्वारा बाजरा आदि के विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन किया। महिलाओं द्वारा प्रदर्शित व्यंजनों का मूल्यांकन प्रधान लक्ष्मी देवी और प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक राजकुमार सरोज ने किया। मूल्यांकन के आधार पर तारा देवी को बाजरे के लड्डू के लिए प्रथम स्थान, शुभ्रा खान को रागी के पैन केक बनाने के लिए द्वितीय स्थान एवं मनीष गुप्ता को बाजरे की छाछ के लिए तृतीय स्थान मिला। इसी तरह गड्डी को चौथा, विमला को पांचवां स्थान मिला। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
More Stories
पद्मश्री ओलंपियन सुधा ने खिलाड़ियों में भरा जोश
गोंडा में वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े विधायक और प्रमुख समर्थक
आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद