
– छत तोड़ने के दौरान श्रमिक मलबा समेत जमीन पर गिरा, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव
रायबरेली। जर्जर मकान को तोड़ते समय अचानक छत भरभराकर ढह गई। इससे उसके मलबे में दबकर श्रमिक की मौत हो गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और राहत बचाव दल शव को मलबे से निकाल सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सलोन कोतवाली अंतर्गत कस्बे के तहसील रोड के निकट की है।

मोहम्मद शहनवाज का जर्जर मकान था। हाल ही में शाहनवाज का नाम प्रधानमंत्री आवास की सूची में आया था। इस कारण करीब दो सप्ताह से मकान को तोड़ने की कवायद चल रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनेश वर्मा पुत्र रामेश्वर निवासी अतौलाबाद दिहाड़ी श्रमिक के तौर पर मकान मालिक के यहां काम कर रहा था। प्रत्क्षयदर्शियों के मुताबिक रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे दिनेश मकान की छत को तोड़ रहा था। इसी दौरान पूरी छत भरभरा कर नीचे गिर गई, जिससे श्रमिक दिनेश छत समेत नीचे गिर गया और मलबा के नीचे दब गया। श्रमिक के छत के नीचे दबकर मौत होने की सूचना पर हड़कम्प मच गया। बड़ी तादात में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर कोतवाल श्याम कुमार पाल फायर टीम प्रभारी गोपी चन्द्र मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचे।करीब एक घण्टे की कड़ी मश्क्कत के बाद मजदूर के शव को मलबे से बाहर निकाला जा सका है।इस दौरान मृतक की पत्नी पति की मौत की खबर सुनते ही सीएचसी सलोन में बेहोश होकर गिर पड़ी।कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना हृदय विदारक थी। पुलिस बल की सहायता से शव को मलबे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना की तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी