BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

विकसित भारत में युवाओं की रहेगी अहम भूमिका

 

 

नेहरू युवा केंद्र की ओर से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत युवा संवाद भारत 2047 का आयोजन

 

रायबरेली : नेहरू युवा केंद्र की ओर से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत युवा संवाद भारत 2047 का आयोजन सत्य नारायणी इंटर कालेज दरियापुर में जन जागृति सेवा संस्थान के समन्वय में आयोजित किया गया। जिला युवा अधिकारी गोपेश पांडेय ने युवाओं को विकसित भारत के लक्ष्य एवं बढ़ते तकनीकी ज्ञान से सराबोर करते हुए एकता और एकजुटता को बनाए रखने के लिए नागरिकों के कर्तव्य का बोध कराया।

जिला परियोजना अधिकारी संजय कुमार ने युवाओं को गुलामी की अंश से मुक्ति के लिए देश को समृद्ध बनाने में अपना योगदान देने वाले युवा सहभागियों को प्रेरित किया। साथ ही सभी से अपनी सांस्कृतिक धरोहर मां गंगा को साफ स्वच्छ रखने का आह्वान युवाओं के मध्य किया गया। कालेज प्रधानाचार्य बृजेश शुक्ल ने उपस्थित युवाओं में अपने विरासत और संस्कृति पर गर्व महसूस करते हुए देश की अखण्ड गौरव को बनाए रखने की बात कही। विजय त्रिवेदी ने सभी प्रतिभागियों को आयोजन की बधाई देते हुए चर्चित विषयों को अमल में लाने की बात कही गयी। संस्था सचिव दिनेश वाजपेयी ने युवाओं को अपने देश और विरासत पर गर्व होने का महसूस कराया एवं पंच प्रण की शपथ कराते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका गौरी, गीता, भागीरथ यादव, केबी सिंह आदि मौजूद रहे।