BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

Oplus_16908288

शहर के व्यस्ततम चौराहे पिटती रही युवती

सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पांच पर कार्रवाई

 

रायबरेली। शहर के व्यस्ततम चौराहा रतापुर में एक युवती को चार लोग पीटते रहे। लेकिन पुलिस न ही स्थानीय बीचबचाव को आगे आए। मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार की रात लेनदेन के विवाद को लेकर फास्ट फूड के दुकानदारों ने एक युवती की जमकर पिटाई कर दी। चौराहे के पास हो रही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मारपीट में शामिल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

 

मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र में रतापुर चौराहे के पास बुधवार रात करीब नौ बजे का है, जहां एक फास्ट फूड की दुकान पर एक युवती से दुकानदार के बीच रूपये के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला बढ़ा तो दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती को पीटना शुरू कर दिया। चार युवकों द्वारा युवती की पिटाई का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

 

इनकी हुई गिरफ्तारी

इस संबंध में इंस्पेक्टर विंध्य विनय रावत ने बताया फास्ट फूड के दुकानदार समेत पांच लोगों पर कार्रवाई की गई है। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि युवती फास्टफूड की दुकान पर सामान लेने गई थी, जहां पर उसके साथ मारपीट हुई। इसमें जैकी, राज सोनकर पुत्रगण शंकर लाल निवासी नई बस्ती देवानंदपुर, राहुल पुत्र मुन्ना निवासी बाराबंकी, शनि पुत्र शंकर प्रजापति निवासी बिन्नावा थाना नसीराबाद, श्यामबाबू पुत्र देवीदत्त निवासी बथुआ थाना गुरुबक्सगंज के खिलाफ मामला पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है