
– सूचना पर पहुंची पुलिस, मुंह और नाक से निकला था खून
लखनऊ। प्रयागराज में प्लंबर की हत्या करके शव खेत में फेंक दिया गया। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने लाश को देखा तो सूचना पुलिस की दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जाकर जांच की। मृतक के मुंह और नाक से खून निकलने के निशान थे।
घटना झूंसी थाना क्षेत्र दौलतपुर के निकट की है। नीबी गांव का रहने वाला अनुराग प्रजापति पुत्र लालजी प्रजापति प्लंबरिंग का कार्य करता था। गुरुवार की सुबह उसकी लाश मां रमदेई इंटर कॉलेज दौलतपुर में ट्रांसफार्मर के पास खेत में पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों ने उसे देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अनुराग रात में खाना खाकर घर पर सोया हुआ था। वह कब घर से निकला, परिजनों को इसकी जानकारी नहीं है। उसके मुंह और नाक से खून भी निकला था। मृतक युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी