BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

गोंडा में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, एक अन्य घायल


धक्का लगने से नाराज सिरफिरे युवक ने दोनों युवकों पर चाकू से किया था हमला, दूसरे की हालत गंभीर

 

गोंडा। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में सोमवार को धक्का लगने से नाराज सिरफिरे ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।‌ युवक को बचाने दौड़े उसके साथी को भी चाकू मार कर घायल कर दिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद फिरोजपुर गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।को

गोंडा के कोतवाली देहात के थाना क्षेत्र के खोरहंसा बाजार का रहने वाला साकिब अपने मामा इसरार खान व टेपरा गांव के रहने वाले रिश्तेदार तस्लीम के साथ फिरोजपुर गांव में चेहल्लुम मेला देखने गया था। बताते है कि मेले में दौलतपुर गांव के रहने वाले एक युवक को साकिब का धक्का लग गया। इससे युवक नाराज हो गया और उसने साकिब को पकड़ लिया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आसपास के लोग दोनों के बीच के वाद विवाद को जब तक वह समझ पाता युवक ने चाकू से साकिब पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। तस्लीम साकिब को बचाने दौड़ा तो आरोपित ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। इसरार ने शोर मचाते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। मेले में चाकूबाजी की वारदात से अफरा तफरी मच गयी। किसी तरह दोनो को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने साकिब को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल तस्लीम की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। वही परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है