BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि है मेरी माटी मेरा देश अभियान

रायबरेली। सदर विधानसभा अंतर्गत मंडल बेलाभेला बूथ संख्या 351 भाकरवाड़ा में मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया गया। मंडल प्रभारी चंद्र प्रकाश त्रिवेदी ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश” अभियान वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि है। इसकी परिकल्पना उन वीरों और वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्हें यह पता होना चाहिए की हमारे पूर्वजों ने देश को आजाद कराने में कितना संघर्ष किया। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की पथ पर अग्रसर हैं। महामंत्री जीतेंद्र भदौरिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह. ग्राम प्रधान नरेश बहादुर सिंह, बूथ अध्यक्ष अरविंद आदि मौजूद रहे।