BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

पेड़-पौधों से जुड़ी हैं परम्पराएं- मालिनी अवस्थी

 

एनबीआरआई. लखनऊ में हिन्दी पखवाड़े में व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी के बेटे देवर्षि रस्तोगी काे किया सम्मानित

रायबरेली : एनबीआरआई लखनऊ में हिन्दी पखवाड़े के शुभारम्भ पर जिले वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी के बेटे देवर्षि रस्तोगी को लोक गायिका पद्मश्री डा. मालिनी अवस्थी द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पौधों और जीवों से जुड़ाव शुरू से रहा है। भारत की ग्रामीण, लोक संस्कृति में कई परम्पराएं, अनुष्ठान पौधों से जुड़े हैं। अनेक अवसरों के लोकगीत इसी भावना को प्रदर्शित करते हुए गाए जाते हैं।

पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने कहा कि एक समय था कि महिलाएं घरेलू चीजों से ही कई बीमारियों का इलाज कर लेती थीं। ऐसे दादी-नानी के नुस्खे आज भी प्रचलित हैं। संस्थान की राजभाषा कार्यान्वयन समिति सदस्य सचिव डा. कृष्ण रावत ने बीते एक वर्ष में हिन्दी की दिशा में हुए कार्यों की जानकारी दी। संस्थान की राजभाषा पत्रिका विज्ञान वाणी के नए अंक का विमोचन किया गया। हिन्दी प्रोत्साहन पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। संस्थान निदेशक डा. अजित शासनी ने अतिथियों का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि देवर्षि रस्तोगी के बड़े भाई देवरंजन रस्तोगी भी एनबीआरआई में तकनीकी अधिकारी के पद पर सेवारत हैं। नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, पूर्व डीजीसी ओपी यादव, श्रमिक संघ अध्यक्ष वीके शुक्ला, कांग्रेस नेता अतुल सिंह, व्यापारी नेता बसन्त सिंह बग्गा, अतुल गुप्ता, पंकज मुरारका, महादेव गुप्ता, भोला चौधरी, कमलेश चौधरी, पवन अग्रहरि, प्रदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह, रामसेवक वर्मा, मो. साहिल, अशोक मिश्रा एडवोकेट, पवन श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, भौमेश सोनी आदि खुशी जताई है।