
रायबरेली : जैन समाज के चल रहे पर्युषण महापर्व पर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म के साथ महापर्व को धूमधाम से मनाया गया। जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर श्री 1008 पुष्पदंत नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाते हुए सभी को सत्य धर्म अपनाकर सच्चे और निडर बनने का संदेश दिया गया। शनिवार को प्रातः जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर पुष्पदंतनाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक, शांतिधारा कर पूजा प्रक्षाल किया गया। सिविल लाइन स्थित जैन मंदिर में श्री जी के अभिषेक और शांतिधारा के पश्चात आदिनाथ पूजा, पुष्पदंत पूजा, सोलहकरण पूजा, पंचमेरू पूजा, दशलक्षण पूजा और उत्तम सत्य धर्म की पूजा मुख्य रूप से की गई। जैन धर्म के नवमें तीर्थंकर श्री 1008 पुष्पदंत नाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर प्रथम लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य सौम्या जैन, निकेश जैन, आनंद जैन, शालनी जैन, विजयंत जैन, मनीषा जैन के परिवार को मिला। सभी जैन श्रद्धालुओ ने भगवान को लड्डू चढ़ा कर मंगलमय जीवन की कामना की।

जैन समाज के वरिष्ठ अनिल जैन ने प्रवचन देते हुए कहा कि पर्युषण धर्म का पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म का दिन है। अपने जीवन में सत्य को अपनाए हमें मालूम है सत्य ही जीवन है। फिर भी झूठ बोलकर, जीवन को बर्बाद करते हैं। सत्य को नकार कर हम वास्तविकता से दूर अपने आप को झूठा बना लेते हैं। सत्य नहीं तो असत्य आ जाता है। जीवन में सत्य का बहुत बड़ा स्थान है। लेकिन आज लोग बिना मतलब ही कितना असत्य का उपयोग करके अनेक पापों का बन्धन कर लेते हैं। झूठ से नरक जाना पड़ सकता है। हम चाहते तो इन से आराम से बच सकते हैं। सत्य धर्म हमें यही सन्देश देता है, सच्चे बनो,निडर बनो। सत्य को अपनाने से ही मानव जन्म सफल करके मोक्ष मार्ग में प्रवेश कर सकतें है
मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने बताया कि शाम को मंदिर जी में श्री जी की भव्य आरती की गई। उसके बाद सांस्कृतिक और धार्मिक प्रतियोगिताओं में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अशोक जैन, हेमेंद्र जैन, संजय जैन, संजीव जैन, राकेश जैन, अनिल जैन, नितेश जैन, नितिन जैन, अरिहंत जैन, प्रदीप शर्मा, विकास जैन, रमेश जैन, अतुल जैन, अजय जैन, सनी जैन, पूजा जैन, रुचिका जैन, स्वाति जैन, अनुराधा जैन, अनीता जैन, नीरू जैन, इंदु जैन, शारदा जैन, रेखा जैन आदि मौजूद रहे।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी