BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

रेयान इंटर नेशनल स्कूल की अवंतिका और काश्यपी बनी विजेता

– भारत विकास परिषद की ओर से एकल और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता
रायबरेली : भारत विकास परिषद की ओर से सूर्या होटल में एकल और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजिका उषा त्रिवेदी और संयोजक अजय त्रिवेदी की देखरेख में छात्राओं ने मनमोहक नृत्य की छटा बिखेरी। देशभक्ति और हिंदू त्योहारों पर आधारित गीतों पर कनिष्ठ वर्ग की एकल प्रतियोगिता में रेयान इंटरनेशनल स्कूल की अवंतिका सिंह प्रथम, वीएएसएन स्कूल की अर्चिता अग्रहरि द्वितीय, रामकृष्ण इंटर कॉलेज की इशिता गुप्ता तृतीय स्थान पर रही।
वरिष्ठ वर्ग में रेयान इंटरनेशनल स्कूल की काश्यपी कार प्रथम, सेंट जेम्स स्कूल की अंशिका भारती द्वितीय, वीणा पाणि इंटर कॉलेज की प्रगति शर्मा तृतीय स्थान पर रही। सामूहिक नृत्य कनिष्ठ वर्ग में वीएएसएन स्कूल प्रथम, राइजिंग चाइल्ड स्कूल द्वितीय, रेयान इंटरनेशनल स्कूल तृतीय, जबकि सामूहिक नृत्य वरिष्ठ वर्ग में रामा कृष्णा इंटर कॉलेज प्रथम, सेंट जेम्स स्कूल द्वितीय और सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज के प्रतिभागी को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लता सिंह, निर्णायक रवि प्रताप सिंह, स्मृति चंदेल और कीर्ति श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। भारत विकास परिषद अध्यक्ष गजानन खुबेले, सचिव राजाराम मौर्य, शिवकुमार गुप्ता, डॉ अमिता खुबेले, डॉ चम्पा श्रीवास्तव, डॉ आरबी श्रीवास्तव, अमबरीश अग्रवाल, डॉ सन्त लाल, विनोद कुमार अग्रिहोत्री, डा विनोद दुबे, कमलेश श्रीवास्तव, भुवन पाण्डेय, इंजीनियर राकेश कुमार मिश्रा, चन्द्र प्रकाश सिंह, अरुण कुमार सिंह, उमेश अग्रवाल, ममता अग्रवाल, नीतू चतुर्वेदी, अन्जू बाला मौर्या, शशि प्रभा मिश्रा, शशि अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
समूह गान में गोपाल सरस्वती और सेंट जेम्स स्कूल विजेता
राष्ट्रीय समूह गान संस्कृति समूह गान प्रतियोगिता में कई विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। हिंदी समूह गान में गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रतिभागी प्रथम, सेंट जेम्स स्कूल द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर तृतीय स्थान पर रहे। संस्कृत समूह गान में सेंट जेम्स स्कूल के प्रतिभागी प्रथम, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर द्वितीय, गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि एएसपी नवीन कुमार सिंह और सीओ सिटी वंदना सिंह का स्वागत किया। निर्णायक सृष्टि सिंह परिहार, अंकुर और दया शंकर रहे। सीओ सिटी ने कहा कि आज सोशल मीडिया से बहुत अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों में बच्चों को बहुत सतर्क और संयमित रहने की आवश्यकता है। संस्कृति सप्ताह की संयोजिका निशा सिंह, सह संयोजिका अंजू बाला मौर्य, सहसंयोजक उमेश अग्रवाल रहे।