BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

महराजगंज ब्लॉक संघर्ष समिति अध्यक्ष सुजीत चौधरी, मोहित बने मंत्री

रायबरेली: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा महराजगंज की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला और जिलाध्यक्ष संघर्ष समिति पंकज द्विवेदी ने शिक्षकों के हित में संघर्ष की बात कही। अध्यक्ष विनोद अवस्थी ने संगठन द्वारा शिक्षक हितों में किये जा रहे संघर्षों के बारे में बताया।साथ विकास क्षेत्र की संघर्ष समिति की घोषणा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से सुजीत चौधरी को अध्यक्ष और मोहित वर्मा को ब्लॉक संघर्ष समिति का मंत्री चुना गया। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक ब्लॉक में संघर्ष समिति का गठन किया जाना है। संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि संघर्ष समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करना है । इस अवसर पर मंत्री मो. सगीर, सुरेंद्र शर्मा, अजय पटेल, अमरपाल, दिलीप कुमार, प्रशांत वर्मा, अनुकेटका पटेल, अंजू सिंह, प्रीति तिवारी, मुकेश कुमार, प्रदीप, रणविजय, धीरेंद्र, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।