BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रन से हराया

– बांग्लादेश को विश्व कप में मिली पहली हार
नई दिल्ली: वनडे विश्व कप के सातवें मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रन से हरा दिया। उसकी विश्व कप के मौजूदा संस्करण में यह पहली जीत है। इंग्लैंड को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, बांग्लादेश को पहली हार मिली है। उसने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 364 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 48.2 ओवर में 227 रन पर ऑलआउट हो गई।
इंग्लैंड ने बांग्लादेश को हराकर विश्व कप के मौजूदा संस्करण में पहली जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही उसके दो अंक हो गए। वह अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गया है। वहीं, बड़ी हार के कारण बांग्लादेश की टीम छठे स्थान पर खिसक गई है। उसके भी दो मैच में दो अंक हैं।
इंग्लैंड ने इस मैच में बड़ा बदलाव करते हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली को टीम में शामिल किया। उसने मोईन अली को बाहर किया। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का यह फैसला सही साबित हुआ। टॉप्ली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। उन्होंने इंग्लैंड को शुरुआती ओवरों में सफलता दिलाई। इसका फायदा टीम को हुआ और इंग्लैंड ने 137 रन से बड़ी जीत हासिल की।
बांग्लादेश की टूर्नामेंट में पहली हार
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 364 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 48.2 ओवर में 227 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम अब जीत की पटरी पर लौट आई है। वहीं, बांग्लादेश को पहली हार मिली है। उसने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था।
इंग्लैंड लिए डेविड मलान ने जड़ा शतक
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 140 रन डेविड मलान ने बनाए। वहीं, जो रूट ने 82 और जॉनी बेयरस्टो ने 52 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए महेदी हसन ने चार, शोरिफुल इस्लाम ने तीन और शाकिब-तस्किन ने एक-एक विकेट लिए।
लिटन और रहीम का अर्धशतक नहीं आया काम
बांग्लादेश की पारी की बात करें तो 365 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस टीम के लिए लिटन दास ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। मुशफिकुर रहीम ने 51 रन की पारी खेली। तौहीद ने 39 रन बनाए। उसके शुरुआती पांच में चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। यहीं से टीम मैच में काफी पीछे हो गई। मेहदी हसन मिराज आठ, तंजीद हसन और कप्तान शाकिब अल हसन एक-एक रन बनाकर आउट हुए। नजमुल हुसैन शान्तो तो खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ली के अलावा क्रिस वोक्स ने दो विकेट लिए। सैम करन, आदिल रशीद, लियाम लिविंगस्टोन और मार्क वुड को एक-एक सफलता मिली।