
– अग्रवाल सुहृद समाज की ओर से महाराज अग्रसेन की 5177वी जयंती पर आयोजन
शशांक सिंह राठौर
रायबरेली : अग्रवाल सुह्रद समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन की 5177वी जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जगह-जगह विभिन्न समाज के लोगों ने पुष्प वर्ष कर स्वागत किया। सबसे अधिक आकर्षण का महाराजा जी की झांकी और राम दरबार रही। इससे पहले सीओ सिटी अमित सिंह.ने हरी झंडी दिखाकर बेलीगंज से शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा स्टेशन रोड, घंटाघर, रामकृपाल चौराहा, सुपर मार्केट, अस्पताल चौराहा में तमाम समाजसेवी संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान फल और मिठाई भी वितरित किया गया।

गौरव जैन, राघव मुरारका, ऋषि अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, संदीप जैन आदि ने महाराजाजी का पटका पहना कर स्वागतकर्ताओं का अभिनंदन किया। शोभा यात्रा में महाराजा के वेशभूषा में राहुल अग्रवाल, जबकि श्री राम दरबार कृष्ण अग्रवाल, माधव अग्रवाल, आयुष गोयल, साक्षी अग्रवाल, चंद्रयान में प्रियांशी जैन, अनन्या अग्रवाल, रिशिक अग्रवाल, आशी अग्रवाल, अंश अग्रवाल, अथर्व मुरारका और जी 20 सम्मेलन में अविराज अग्रवाल, अनय अग्रवाल, शांभवी जैन, परी, दर्श अग्रवाल, सारांश, स्वास्तिक, अंश और पीयूष ने शानदार प्रस्तुती दी। जिसकी हर किसी ने खूब सराहना की।

शोभा यात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए कैनाल रोड स्थित अग्रसेन पार्क पर समाप्त हुई। पार्क की मनमोहक व रंग बिरंगी सजावट के मध्य विराजमान महाराजा जी का पूजन अर्चन और भव्य सामूहिक आरती की गई। इसके बाद यात्रा के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रास्ते में महेश अग्रवाल, उमेश सिकरिया, पंकज अग्रवाल,अनुराग मुरारका, मोहित अग्रवाल, भावेश अग्रवाल आदि ने रथ में विराजमान महाराज जी की आरती की। इसके बाद फल एवं अन्य वस्तुएं वितरित किए।


More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी