BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

निफ्ट में रैंप वॉक कर दिखाया गया खादी का जलवा

रायबरेली। देश की नामचीन फैशन इंस्टिटीयूट निफ्ट खादी को फैशन ट्रैंड में ला रहा है। इसे लेकर खादी मोहत्सव चल रहा है। जिसमें फैशल शो के जरिए निफ्ट की छात्राओं ने रैंप वॉक किया। खादी के डिजाइनर कपड़ों को रैंप पर पहन कर छात्र-छात्राओं ने दर्शकों का रोमांचित कर दिया। रैंप के माध्यम से खादी को फैशन ऑइकॉन बनाने पर फोकस किया गया।

निदेशक डॉ भारत साह ने खादी फैशन शो के महत्व को बताते हुए कहा की खादी को पारंपरिक से फैशन तक ले जाना ही इस शो का उद्देश्य है ताकि खादी की पहुंच अधिक से अधिक लोगों तक हो सकें तथा इससे जुड़े कारीगर इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। उन्होंने खादी को अपनाने पर ज़ोर देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक कपड़ा नहीं, एक विचार है जो कि स्वाधीनता से संबंधित है |

इस फैशन शो में निफ्ट के 20 छात्र-छात्राओं ने खादी के विभिन्न वस्त्रों जम्पसूट, कुर्ता-पाजामा, सदरी, जैकेट, स्कर्ट, तथा मिडी आदि वेस्टर्न ड्रेसेज का प्रदर्शन किया। इस फैशन शो के दौरान नवोदय विद्यालय, रॉयन इंटरनेशनल स्कूल तथा श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल रायबरेली के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर चरखा आजादी का पर आधारित एक पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी जिसमें के. साई तेजा प्रथम, अदिति आर्या द्वितीय ,गौरी कुमारी तृतीय तथा उत्कलिका को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त निदेशक नन्दन सिंह बोरा ने किया।