BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

नौ दुर्गा का पूजा अर्चना, बच्चों को किया पुरस्कृत

रायबरेली : श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल में नवरात्रि पर कन्या पूजन व मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रबंधक पुष्पिंदर सिंह गांधी ने बताया की मां दुर्गा शक्ति स्वरूपा हैं। हम सभी की अधिष्ठात्री देवी हैं, जो नवरात्र के अवसर पर नौ रूपों में हमें आशीर्वाद देती हैं।

प्रधानाचार्य जया तिवारी ने मां दुर्गा के रूप में सजी हुई नौ कन्याओं की विधिवत पूजा एवं अर्चना कर उन्हें विभिन्न उपहार भेंट किए। इसके बाद नन्हें मुन्ने छात्र एवं छात्राओं द्वारा नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने बताया की नवरात्र हम सभी का पवित्र त्यौहार है, जिसके बाद दशहरा, दिवाली आदि त्योहार प्रारंभ हो जाते हैं। यह समय वास्तव में बहुत पवित्र होता है। छात्र-छात्राओं को ईश्वर में आस्था अवश्य रखनी चाहिए।

उप प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने समस्त छात्रों को अपनी माताओं व बहनों का सम्मान करने और महिला शक्ति को आगे बढ़ाने की बात कही। इस मौके पर विद्यालय की पीआरओ आराधना मिश्रा, कोऑर्डिनेटर राघवेंद्र सिंह, आयुषी दुबे, रचना मिश्रा, अंबुजा, रेखा सिंह आदि
मौजूद रहे।