BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

प्रयागराज में महिला चिकित्सक को घर में घुसकर पीटा

 

 

 

 

– मेजा के रामनगर का मामला, घर में तोड़फोड़ का भी आरोप

प्रयागराज। बाजार में बीते 21 अक्टूबर की रात महिला डॉक्टर के घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की। इसके बाद घर में तोड़फोड़ किया। घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर ने थाने में तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार की रहने वाली गीता विश्वास ने पुलिस को सप्ताह भर पहले रात मे चार-पांच लोगों ने घर मे घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और तोड़फोड़ शुरू कर दिया। मामले में पीड़िता ने थाने में थ्रीर देकर कार्रवाई के लिए थाने का चक्कर लगा रही थी। पुलिस की लापरवाही के चलते चार दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। वहीं सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आ गई। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सचिन विश्वास, जूलिया सहित एक अन्य के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज व तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवेचक जगदीश कुमार का कहना है कि जांच की प्रकिया पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।