
डीएम ने धन संग्रह अभियान का किया शुभारम्भ
हर किसी को शामिल होने आह्वान
शशांक सिंह राठौर
रायबरेली। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, रायबरेली द्वारा ‘‘सशस्त्र सेना झण्डा दिवस‘‘ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को प्रतीक झंडा लगाया गया। डीएम ने स्वैच्छिक दान देकर धन संग्रह अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने जनपद वासियों से देश की सुरक्षा एवं अखंडता की रक्षा करने के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों की वीर नारियों, अपंग सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के सहायतार्थ इस राष्ट्रीय कार्य में अधिक से अधिक अनुदान देने की अपील की।


66 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेटों द्वारा नगर के मुख्य बाजारों एवं अन्य विभागों में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में धन संग्रह हेतु सहयोग किया गया। इस अभियान में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के समस्त स्टाफ एवं जनपद के पूर्व सैनिकों का सक्रिय योगदान सराहनीय रहा।

More Stories
न्यू विजन स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बेटियों के सिर पर ताज, इंटर में वीणापाणि की नंदिनी टापर
शाबास लखनऊ…उजड़े परिवारों को बसाने आएआगे