दृष्टि पांडे और साक्षी सिंह के गीतों पर झूमे लोग

रायबरेली। सेवारत स्वर्णकार संस्थान का भव्य होली मिलन समारोह सूर्या सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर 31 विभूतियों को प्रशस्ति पत्र व माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया। भजन गायिका दृष्टि पांडे व लोक गायिका साक्षी सिंह के गीतों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर किया।
होली मिलन समारोह में में सामाजिक सेवा, नृत्य,गायन के लिए लावण्या सोनी, दृष्टि पांडे, साक्षी सिंह, समृद्धि सोनी, विजय रस्तोगी, इन्द्र कुमार वर्मा, डाक्टर सियाराम वर्मा, डाक्टर विजय रस्तोगी, भौमेश कुमार, राजन रस्तोगी, शशि रस्तोगी, दुर्गा प्रसाद वर्मा, अमित सिंह, दीप सोनी, राजकुमार वर्मा, नीरज सोनी, रजत सोनी, राकेश रस्तोगी, केदारनाथ शास्त्री, सतीश सोनी को सम्मानित किया गया। होली मिलन समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य शिव नारायण सोनी ने कहा कि आज हम सब मिलकर समाज के बेहतरी के कार्य करें। उन्होंने अमर शहीद लालचन्द्र स्वर्णकार, राना बेनी माधव सिंह, बीरा पासी, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी, जायसी की सेवाओं से सीख लेकर नई पीढ़ी में संस्कार डालने की सीख दी।

समारोह में ई विजय रस्तोगी, संस्थान के संरक्षक भौमेश कुमार, अध्यक्ष शिव शरण लाल वर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाजिक सेवा में समर्पित होने की अपील की। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन लोक गायक अमित सिंह द्वारा होली गीतों के साथ किया गया। संगठन के महामंत्री गोविंद सोनी ने समारोह संयोजन सहित संचालन में सक्रिय सहयोग दिया। आभार व अध्यक्ष का सम्बोधन डाक्टर सियाराम वर्मा द्वारा हुआ।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी