राम के अग्निबाण से जला अहंकारी रावण

दिलीप सिंह
रायबरेली। शक्ति नगर स्थित विबग्योर पब्लिक स्कूल में दशहरा पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मुदित वर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को दशहरा पर्व के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हम सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और सदाचार का पालन करना चाहिए, न कि रावण के आचरण का।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने रामलीला का मनमोहक मंचन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। राम की भूमिका हर्षित, सीता की पलक, लक्ष्मण की विप्लव, हनुमान की लक्ष्य और रावण की भूमिका कुणाल ने निभाई। वहीं दशरथ के रूप में अंशद, मेघनाद के रूप में अर्पित, जटायु के रूप में शोभित, नल-नील के रूप में समीर और मारूफ तथा सुग्रीव के रूप में अक्षत ने अभिनय किया। रावण की सेना में ऋतिक, तनिष्क, यश सहित अन्य बच्चों ने अपनी भूमिकाएं निभाईं।

रामलीला के मंचन के बाद भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

इस अवसर पर सना, शिवांगिनी, फरहीन, निहारिका, मोना, मनोज, आशीष, देवेंद्र और पीयूष सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र पांडेय ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
More Stories
अल्टीमेटम के बाद नहीं टूटी रसूखदारों की हेकड़ी, अवैध कॉम्प्लेक्स सील
रायबरेली में सरिया से पीट पीटकर अधेड़ की हत्या
सपा ने चला पूनम सिंह पर दांव, जिले की राजनीति में खलबली