– उन्नाव के मौरावां में हराडा गांव में हुई वारदात– युवती और उसके परिजन गिरफ्तार
लखनऊ: उन्नाव के मौरावां थानाक्षेत्र के गांव द्वारिका नाथ खेड़ा में युवक की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को गांव के बाहर फेंक दिया गया। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौरावां थाना पुलिस, एएसपी व सीओ पुरवा ने मौके पर पहुंच जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच का साक्ष्य जुटाए है। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। जल्दी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
मौरावां थाना क्षेत्र के हराडा गांव के रहने वाले रामप्यारे के बेटे वीरेंद्र (26) का शव द्वारिका नाथ खेड़ा के पास खून से लथपथ संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। शव पड़ा देख ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ पुरवा दीपक सिंह, प्रभारी निरीक्षक मौरावां भुवन सिंह मौर्य फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों से घटना को पूछताछ की गई है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर कई साक्ष्य एकत्र किये है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि वीरेंद्र पाल 28 अगस्त को मुंबई से आया था। वह मुंबई में मजदूरी करता था। द्वारिका नाथ खेड़ा की एक युवती से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। उसकी शादी हो गई थी। उसके बाद भी वीरेंद्र पाल युवती के सम्पर्क में था। जिसके चलते वह देर रात मिलने गया था, वहीं पर लड़की के घर वालों ने हत्या कर गांव के बाहर शव को फेंक दिया। फिलहाल पुलिस युवती व उसके परिवार वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी