रायबरेली वित्त विहीन विद्यालय संगठन एवं सीएफआई रायबरेली की ओर से नव वर्ष पर आयोजन

रायबरेली। वित्तविहीन विद्यालय संगठन एवं सीएफआई के संयुक्त तत्वाधान में होटल दीप पैलेस में नववर्ष समारोह और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिले स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दोनों संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान एवं विक्रम सिंह व मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जगतपुर प्रियंका सिंह एवं एफडीडीआई संस्थान फुरसतगंज के प्रभारी वरुण गुप्ता के द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रियंका सिंह ने कहा कि ऐसी परीक्षाओं से बच्चों में बौद्धिक एवं ज्ञानार्जन की क्षमता विकसित होती है। समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाएं होती रहनी चाहिए। संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने संगठन के महत्व को बताया एवं आए हुए सभी विद्यालय प्रबंधको एवं अभिभावकों का सादर आभार व्यक्त किया। सीएफआई के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने शिक्षा क्षेत्र में कोचिगों की भूमिका एवं योगदान को बताते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का संचालन संगठन कोषाध्यक्ष एलपी यादव एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, मीडिया प्रभारी सूरज यादव ने किया। कार्यक्रम में गीत एवं संगीत के माध्यम से सुरेंद्र मौर्य एवं खगेश कुमार ने संगठन के बारे में बताया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से दीपेंद्र सिंह, शक्तिधर बाजपेयी, शशिधर सिंह, अरुणेश त्रिपाठी, कुसुम चंद्र यादव, सुनील पांडेय, भोला प्रसाद द्विवेदी, प्रभाकर पांडेय, सुनील पांडेय, विमलेश सोनकर,भूपेंद्र सिंह, विनय त्रिपाठी, उमेश श्रीवास्तव, कीर्ति श्रीवास्तव, किरण गुप्ता, वीके गुप्ता, हरीश वर्मा, विपिन यादव आदि मौजूद रहे।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी