श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 357वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर आयोजन

शशांक सिंह राठौर
रायबरेली। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 357वे प्रकाश पर्व के पूर्व गुरु नानक नगर व फिरोज गांधी नगर गुरुद्वारा में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों गुरुद्वारों में पवित्र निशान साहब को चोला चढ़ाया गया। इससे पहले ज्ञानी जगरूप सिंह, ज्ञानी गुरविंदर सिंह ने अरदास की। संगत ने चौपाई साहिब के पाठ और गुरु गोविंद सिंह जी के जयकारे लगाए। निशान साहिब चढ़ाने की सेवा फिरोज गांधी नगर में समर सिंह गांधी ने की व गुरु नानक नगर में अमन सिंह मोंगा ने की। चोला साहिब की सेवा पंजाब सिंह मोंगा व भूपिंदर सिंह गांधी ने की।

अमृत वेले से ही दोनो गुरुद्वारा साहब में प्रभात फेरी का आयोजन हुआ प्रभात फेरी शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुरुद्वारा साहिब में वापसी हुई। संगत ने बड़े उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद संगत का उत्साह देखने लायक था इसमें छोटे-छोटे बच्चे महिलाएं और पुरुष भजन कीर्तन करते चल रहे थे। वापसी उपरांत पवित्र निशान साहेब को चोला चढ़ाया गया उपरांत प्रसाद लंगर, चाय का प्रसाद वितरण भी हुआ। इसमें प्रमुख रूप से सुरेंद्र सिंह मोंगा, जसवंत सिंह मोंगा, दलजीत सिंह अरोड़ा, गुरजीत सिंह तनेजा, बलजीत सिंह मोंगा, परमजीत सिंह गांधी सभासद, हरविंदर सिंह सलूजा, गुरभेज सिंह सलूजा, गुरमीत सिंह मोंगा, करनदीप सिंह मोगा, तेजपाल सिंह मोंगा, भूपिंदर सिंह मोंगा, सोना सिंह मोंगा, परमजीत सिंह, गुरदीप सिंह मोंगा, लकी सिंह, बंटी सलूजा, राजू सलूजा, अमरिंदर सिंह तनेजा, दमन सिंह गांधी, सिफत सिंह, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
More Stories
न्यू विजन स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बेटियों के सिर पर ताज, इंटर में वीणापाणि की नंदिनी टापर
शाबास लखनऊ…उजड़े परिवारों को बसाने आएआगे