BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

घर में कैद हुए शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष

– विस घेराव को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क

– दिनभर घर पर निगरानी करते रहे पुलिसकर्मी

शशांक सिंह राठौर

रायबरेली : शिक्षक हितों को लेकर आंदोलित संघ के विधानसभा घेराव को विफल बनाने के लिए शुक्रवार को पुलिस महकमा सुबह से ही सतर्क रहा। जिले में माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष को पूरी तरह से नजरबंद कर दिया गया। इससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त रहा। बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, जौनपुर आदि जनपदों की तरह यहां पर भी जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला को पुलिस प्रशासन ने हिरासत में ले लिया।

गौरतलब है कि एक दिसंबरको उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन की बहाली एवं एनपीएस में हुए घोटाले, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण और 9 नवंबर 2023 के सेवा समाप्ति के आदेश के खिलाफ शिक्षकों को विधानसभा का घेराव करना था। उसी कड़ी में प्रदेश के कई जनपदों के जिलाध्यक्षों को पुलिस प्रशासन ने धर पकड़ शुरू कर हिरासत में ले लिया।
माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला से 30 नवंबर को पुलिस प्रशासन पूछताछ शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पैतृक निवास एवं वर्तमान निवास पर जाकर उन्हें एक दिसंबर को लखनऊ में आयोजित विधानसभा के घेराव के कार्यक्रम में जाने से रोक लिया। इसी तरह जनपद रायबरेली के तमाम शिक्षक नेताओं को लखनऊ जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों से शिक्षकों में काफी आक्रोश है।