
– मुंशीगंज चौकी एम्स के सामने सड़क चौड़ीकरण में तेजी
– कब्जेदारों में मची अफरा-तफरी, डीएम के निर्देश पर कार्रवाई
शशांक सिंह राठौर
रायबरेली : एम्स के आसपास अतिक्रमण से सड़क चौड़ीकरण में आ रही दिक्कतों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। डीएम के निर्देश शुक्रवार को आसपास के करीब डेढ़ दर्ज अतिक्रमण प्रशासन ने अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया। इससे अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन के सख्त तेवर के आगे उनकी एक नहीं चली। इसके साथ ही सुस्त सड़क चौड़ीकरण के कार्य में भी तेजी आ गई।
जिले में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण को अभियान के तहत हटाया जा रहा है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त हैं। उन्होंने सभी तहसीलों में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने का निर्देश दिया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत शहर की नजूल की सरकारी भूमि से हुई। अब सड़क के दोनों तरफ लोक निर्माण विभाग की जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। कब्जाधारियों ने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर मकान और दुकान बना रखे हैं। मकानों और दुकानों पर लगातार बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। शुक्रवार को मुंशीगंज चौकी एम्स गेट के सामने अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का खूब बुलडोजर चला। प्रशासन और राजस्व टीम की सहायता से मुंशीगंज एम्स के सामने अवैध कब्जा को हटाने का काम किया गया। गौरतलब है कि मुंशीगंज तिराहा से एम्स तक सड़क चौड़ीकरण भी प्रस्तावित है।
More Stories
न्यू विजन स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बेटियों के सिर पर ताज, इंटर में वीणापाणि की नंदिनी टापर
शाबास लखनऊ…उजड़े परिवारों को बसाने आएआगे