BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दोहा और चौपाई पढ़कर किया मंत्रमुग्ध

रायबरेली : शहर के प्रभुटाऊन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दोहा और चौपाई पढ़कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने कहा कि हिंदी पूरे भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के 50 से अधिक देशों में पढ़ी जाने वाली भाषा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार भारत में कुछ लोग दूसरे देशों की भाषाओं का अध्ययन करते हैं, उससे कहीं ज्यादा पूरे विश्व में हिंदी विषय का अध्ययन किया जाता है। प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे भारत में सभी कार्यालय एवं न्यायालयों में हिंदी को सहर्ष स्वीकार किया जा रहा है, जो सराहनीय है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रामायण पर आधारित अंताक्षरी कार्यक्रम रहा। इसमें आराध्या, प्रांशुल, अन्वी, शिवन्या, रुद्रांश, इर्निका, आसमा, अर्पिता, अथर्व, कुणाल, वसुंधरा, तनिष्का, नित्या, शैव्या का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन सारा विल्डन एवं शालिनी सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रवींद्र नाथ हरि सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।