
रायबरेली : झांसी में चल रहे प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल 15 वर्षीय बालक वर्ग की टीम में शामिल जिले के खिलाड़ियों ने जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया। हालांकि सेमीफाइनल में बनारस से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं तीसरे स्थान के लिए प्रयागराज मंडल को एक तरफा मुकाबले में 4-0 से करारी शिकस्त दी।इसके साथ ही लखनऊ मंडल को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। माध्यमिक शिक्षा खेल विभाग के जिला सचिव अजय सिंह चंदेल ने कहा कि जिले के खिलाफ का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा।
More Stories
रायबरेली में हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा
स्कूली वाहनों पर एआरटीओ सख्त, 800 की फिटनेस
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चंदा चोरी और गाय पर सरकार को घेरा