BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

आरसीए ने दिया छात्रों को सक्सेज़ मंत्रा

– रायबरेली कोचिंग एसोसिएशन और भारत विकास परिषद की ओर से सक्सेज मंत्रा का आयोजन

शशांक सिंह राठौर

रायबरेली : रायबरेली कोचिंग एसोसिएशन ओर भारत विकास परिषद के संयुक्त प्रयास से फ़ीरोज़ गांधी डिग्री कॉलेज आडिटोरियम में मेगा सेमिनार सक्सेज़ मंत्रा का आयोजन किया गया। इसके प्रायोजक नरेश ट्यूटोरियल, साज़ कंप्यूटर्स और चिकित्सा नाउ पॉली क्लिनिक रहे। इस दौरान आरसीए की ओर से छात्रों को सफलता के मूल मंत्र बताए गए। आरसीए अध्यक्ष शक्ति ओझा और उपाध्यक्ष प्रवीण शुक्ला ने भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष गजानन, नवल किशोर, पुष्पा और जादूगर सिकंदर को पुष्प गुच्छ और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को हैप्पी मोमेंट के सहयोग ने अत्यधिक आकर्षक और दर्शनीय बना दिया। इसके लिए हैप्पी मोमेंट की टीम और मुख्य रूप से आज़मी जमाल को सम्मानित किया गया।
प्रसिद्ध मनोचिकित्सक श्रुति राय ने छात्र छात्राओं को मानसिक रोगों से लड़ने और उससे बचने की टिप्स दी। मोटिवेशनल ट्रेनिंग पार्ट की शुरुआत ट्रेनर तारिक ख़ान ने कॉन्फिडेंस बढ़ाने और डर भगाने की टेक्निक्स के ज़रिये की। कार्यक्रम में सूरज शुक्ला ने अपनी चुटीली वाणी और वाक् पटुता से खूबसूरत मंच संचालन किया। नेशनल मोटिवेशनल ट्रेनर आलोक श्रीवास्तव की मोटिवेशनल स्पीच से सभी लोग बहुत ही प्रभावित हुए। भारत विकास परिषद की और से डा. चंपा श्रीवास्तव सभी का स्वागत, दीप प्रज्वलन और वन्दे मातरम् गीत का उद्घोष कराया। भारत विकास परिषद से नवल किशोर वाजपेयी ने आरसीए के हिमांशु धानुक, देवेंद्र, अंकित सेनी, अखिल, नवीन सिंह, संदीप राव, देशराज, सोनू श्रीवास्तव, प्रवीण शुक्ला, वीके गुप्ता, किरण गुप्ता, पवन विक्रम आदि का स्वागत किया। अध्यक्ष गजानन ने तारिक ख़ान, सूरज शुक्ला और नेशनल मोटिवेटर आलोक श्रीवास्तव को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।