
रायबरेली। एंटी करप्शन टीम ने सदर तहसील में तैनात लेखपाल को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। टीम के आने की सूचना से लेखपालों में हड़कंप मचा रहा। वर्तमान में लेखपाल जोहवाशर्की में तैनात है। आरोपित के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 12 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद के सदर तहसील के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के जोहवा शर्की की सभा तैनात क्षेत्रीय लेखपाल ओमप्रकाश मिश्र के खिलाफ हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कुटी पहाड़पुर गांव के रहने वाले पीड़ित की शिकायत पर पहुंची एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को ₹5000 लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार लेखपाल को थाना कोतवाली नगर में एंटी करप्शन की टीम ने लाकर मुकदमा पंजीकृत कराया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। गौरतलब है की जमीन की माप जो करने के मामले में लेखपाल अवैध रूप से पैसे की मांग कर रहा था पैसे ना देने पर पीड़ित का मकान जेसीबी से गिरने की धमकी दे रहा था, घटना से सदर तहसील में हड़कंप मच गया।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी