BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

कायस्थ समाज के हितों की रक्षा प्राथमिकता

प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र, सामाजिक एकता और संगठन विस्तार पर दिया जोर

रायबरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से पदाधिकारियों के मनोनयन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रेस वार्ता कर संगठन की गतिविधियों, सामाजिक एकता और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन कर उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिलाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं को सामाजिक मंचों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और सामूहिक विकास में अपनी भागीदारी निभाने के लिए आगे आना चाहिए। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’ ने कहा कि दैनिक जीवन के सामान्य कार्यों के साथ जब हम समाज के लोगों के हित में काम करते हैं, तो सामाजिक मूल्यों का संरक्षण होता है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’ तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव अनुराग श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव अंकित श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधांशु श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव जीतेश कुमार श्रीवास्तव और प्रदेश आईटी एवं के-कार्ड समन्वयक शुभम श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

विभिन्न पदों पर सौंपी गई जिम्मेदारी

मनोनयन सूची के अनुसार रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, नागेन्द्र श्रीवास्तव और धीरज श्रीवास्तव को जिला संरक्षक बनाया गया। दिनेश कुमार श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव और दुर्गेन्द्र श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बृजेश कुमार श्रीवास्तव ‘राजू’ और बृजेश कुमार श्रीवास्तव ‘बबलू’ को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। विवेक श्रीवास्तव, दीप श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, किशन श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, शांतनु निगम और उद्यान श्रीवास्तव को जिला सचिव बनाया गया। वहीं, नीलेश कुमार श्रीवास्तव को जिला कोषाध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव को जिला मीडिया प्रभारी और हर्षित श्रीवास्तव को जिला फोटोग्राफी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रेस वार्ता में सामाजिक एकता बढ़ाने, युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और जनपद स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे आपसी समन्वय के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे और समाजहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे।