
लखनऊ। रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां खड़े ट्रक में आल्टो कार घुस जाने से तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य मासूम बच्चे गंभीर तौर पर ज़ख़्मी हुए हैं। बच्चों को लखनऊ रेफर किया गया है। मामला खीरों थाना इलाके के लालगंज कानपुर मार्ग का है। यहां कसौली गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में उन्नाव से आ रहे परिवार की आल्टो गाड़ी घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि घण्टों की मशक्कत के बाद कार को तोड़ कर परिवारीजनों को बाहर निकाला गया। तब तक कार सवार 50 वर्षीय मां और उनके दो बेटे 25 वर्षीय और 28 वर्षीय की मौत हो चुकी थी। वहीं कार पर सवार दो मासूम बच्चे बुरी तरह ज़ख़्मी थे जिन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उन्नाव निवासी यह परिवार सलोन थाना इलाके में स्थित मामा के घर जा रहा था।
More Stories
न्यू विजन स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बेटियों के सिर पर ताज, इंटर में वीणापाणि की नंदिनी टापर
शाबास लखनऊ…उजड़े परिवारों को बसाने आएआगे