BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

डीएम ने मिलेट्स से बने व्यंजनों के स्टालों का किया निरीक्षण

 

 

 

 

रायबरेली : बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग रायबरेली के तत्वाधान में शनिवार को राष्ट्रीय पोषण माह 2023 को मानते हुए तहसील सभागार डलमऊ के सामने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी, बाल विकास योजना अधिकारी आशुतोष कुमार तिवारी और विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में गोद भराई, अन्नप्राशन एवं व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही विभागीय स्टॉल के साथ-साथ सहजन आदि फलदार पौधों का भी लाभार्थी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में जिलाधिकारी के द्वारा वितरण किया गया।

जैसा कि पूरे देश में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है और साथ ही जन जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम जनपद रायबरेली के विभिन्न ब्लाकों में आयोजित की जा रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया गया की वर्ष 2023 में छठे राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है, जिसकी मुख्य थीम प्रभावी स्तनपान व पूरक आहार पोषण भी पढ़ाई भी एनीमिया के स्तर में सुधार हेतु प्रशिक्षण उपचार व संवाद स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा तथा मिशन लाइफ के अंतर्गत जनपद में विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आयोजन एवं गतिविधियां संबंधित बाल विकास परियोजनाओं द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी ने डलमऊ तहसील परिसर में बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं मिलेट्स से बने व्यंजनों की प्रस्तुति की सराहना की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डलमऊ और दीनशाह गौरा ब्लॉक की विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के साथ-साथ डलमऊ की मुख्य सेविका शैल सिंह, राजकुमारी, गीता शुक्ला, गायत्री शुक्ला, सलमान अली, अजय कुमार मिश्रा मौजूद रहे।