रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर जाला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर छत के कुंडे से फांसी पर लटकता महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही सीओ महिपाल पाठक और कोतवाल शिव शंकर सिंह मय पुलिस फोर्स सुल्तानपुर जाला गांव पहुंचे और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए महिला के शव को फांसी से नीचे उतरवाया । मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मौका मुवायना किया । मृतिका के ससुर रामसनेही साहू ने बताया कि उनके पुत्र अनुज साहू ने 4 वर्ष पूर्व बनारस की रहने वाली रोशनी से प्रेम विवाह किया था। अनुज साहू अहमदाबाद में नौकरी करता है। रविवार शाम वह अपनी पत्नी सुनीता और पुत्री राखी के साथ खाना खा पी कर बाहर बरामदे में लेट गए थे। बहू ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो वे पड़ोसी के घर से अपने घर की छत पर पहुंचे तो देखा कि आंगन के पीछे वाले कमरे का दरवाजा खुला है और बहू फांसी पर लटकी हुई है। उन्होंने जीने से उतरकर घर का दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी ।मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। महिला के शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। मृतका अपने पीछे 11 माह की एक पुत्री लाडो को छोड़ गई है।
BedhadakNews.in
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी