
— मदनापुर भान गांव की घटना, कोटे की दुकान पर दादी के साथ राशन लेने गए थे बच्चे
गोंडा : दादी के साथ कोटेदार के यहां राशन लेने जा रहे दो बच्चों पर मधुमाखियों के झुंड ने हमला बोल दिया। हमले से दोनों बच्चों की मौत हो गई। बच्चों को बचाने दौड़ी दादी को भी मधुमखियों ने काट कर घायल कर दिया। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मदनापुर भान निवासी विश्वनाथ शुक्ला की माता उत्तम शुक्ला सोमवार शाम चार बजे गांव के कोटेदार हंसराज के यहां राशन लेने के लिए जा रही थी। उनका पोता छह वर्षीय योगेश शुक्ला और चार वर्षीय युग शुक्ला दादी के साथ चलने के लिए जिद करने लगे। दादी ने बच्चों की जिद को मानते हुए दोनों को साथ लेकर जाने लगीं। रास्ते में घर से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर पहुंचते ही अचानक मधुमखियों के झुंड ने हमला बोल दिया, जिससे दोनों नौनिहाल छटपटाने लगे। देख कर तुरंत बच्चों की दादी बचाने दौड़ी तो उन्हें भी मधुमखियों ने डंक मार कर उन्हें भी घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव वालों ने दौड़कर किसी तरह मधुमखियों को भगाया और घायल तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने विश्वनाथ के बड़े लड़के युग शुक्ला को मृत घोषित कर दिया और योगेश व दादी को प्राथमिक उपचार कर जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में योगेश ने भी दम तोड़ दिया और महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। दोनों बच्चों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा और कोहराम मच गया। मृतक बच्चों की मां रह रह कर बेहोश हो जाती है। शोकाकुल परिवार को गांव वाले ढांढस बंधाने में लगे हैं। जो भी इस मार्मिक घटना के बारे में सुनता है। वह हतप्रभ हो जाता है।

मृतक दोनों बच्चों के पिता विश्वनाथ शुक्ला दिल्ली में रोजी रोजगार करता है। बड़े लड़के युग शुक्ला और योगेश शुक्ला को प्राईवेट स्कूल में दाखिला दिला कर पढ़ाई कराता था। खेती के नाम पर दो बीघा खेत मात्र है। किसी तरह- परिवार का गुजारा चलता है। मृतक लड़के की माता श्यामा देवी युग व योगेश को बार-बार जोर से नाम पुकार कर रोने लगती है और बेहोश हो कर गिर पड़ती है। आस-पास की महिलाओं ने उन्हें संभालते हुए ईश्वर की इच्छा बता कर ढांढस बंधाती हैं। पूरे गांव में मातम फैला हुआ है।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी