BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

अपर जिला जज ने शिक्षकों के जिज्ञासाओं का किया समाधान

 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली में सुरक्षा और संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम

रायबरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली में सुरक्षा और संरक्षण प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में डाइट के उप शिक्षा निदेशक डॉ चंद्रशेखर मालवीय के साथ अपर जिला जज सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण उमाशंकर द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारभ किया गया। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से शासन द्वारा निर्धारित विभिन्न नियमों की जानकारी और उसके प्रयोग के बारे में बताया। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत की गई जिज्ञासाओं का समाधान अपर जिला जज द्वारा किया गया।

 

 

 

अपर जिला जज ने शिक्षक शिक्षिकाओं को बाल अधिकार, किशोर न्याय, बाल श्रम, बाल विवाह आदि के संदर्भ में विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। प्रतिभागियों को पाक्सो एक्ट के बारे में भी बताया गया लीगल डिफेंस काउंसिल राजकुमार सिंह द्वारा यौन उत्पीड़न के संदर्भ में बच्चों के प्रति संवेदनशील और जागरूक रहने के साथ-साथ विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम संयोजक डायट प्रवक्ता अभिवेक श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न दिशा निर्देशों से परिचित कराते हुए बेस्ट पार्टिसिपेंट को स्टार देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण के संदर्भ दाता शिवशरण सिंह शालिनी पांडे  ,प्रेक्षी सोनकर द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में,भोजन में पोषक तत्वों के बारे में,संतुलित आहार के बारे में, बालिकाओं के सेनिटेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इसके साथ ही संदर्भदाताओं द्वारा बाल श्रम से संबंधित जागरूकता के क्रम में विभिन्न गतिविधियों को भी कराया गया।

प्राचार्य द्वारा समस्त प्रतिभागियों को सुरक्षा एवं संरक्षण मॉड्यूल में दिए गए विभिन्न बिंदुओं से छात्रों को परिचित कराने के लिए उत्साहवर्धन किया गया।