BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

प्रयागराज में दिव्यांग पुजारी की हत्या, हाथ पैर बांधकर खेत में फेंका शव

प्रयागराज: नवाबगंज थाना क्षेत्र  के आनापुर गांव में स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को मंदिर के पास खेत में हाथ-पैर रस्सी से बांधकर फेंक दिया गया। इतना ही नहीं आवाज बाहर ना जा सके इसके लिए पुजारी के मुंह में कपड़ा भी ठूंसा दिया गया। सुबह जानकारी हुई तो आसपास गांवों से लोग पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मंदिर का ताला टूटा मिला। वहीं अंदर रखी देवी-देवताओं की मूर्तियां खेत में पड़ी मिली।
गांव के आईकेएम पीजी कॉलेज परिसर में राम जानकी का मंदिर है। यहां पर करीब दो दशक से एक दिव्यांग पुजारी महेंद्र मणि त्रिपाठी पूजा पाठ और मंदिर की देखरेख करते थे। वह बिहार में सिवान के रहने वाले थे। सोमवार की सुबह लोगों ने उनके शव को मंदिर के पास खेत में पड़ा देखा। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  स्थानीय लोगाें ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर में पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। डॉग स्क्वॉयड टीम ने पहुंचकर छानबीन की। उधर, पुलिस को यह भी सूचना मिली है कि पुजारी का अपने पैतृक गांव सिवान बिहार में पारिवारिक विवाद चल रहा था। हो सकता है हत्या इसी के चलते की गई हो। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसीपी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। ग स्क्वॉयड टीम ने पहुंचकर छानबीन की। उधर, पुलिस को यह भी सूचना मिली है कि पुजारी का अपने पैतृक गांव सिवान बिहार में पारिवारिक विवाद चल रहा था। हो सकता है हत्या इसी के चलते की गई हो। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसीपी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।