
रायबरेली : खेत मे बने मचान से किसान का शव लटकता मिला। पुलिस हत्या और आत्महत्या में उलझी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे प्राण सिंह मजरे ऐहार गांव के नन्हा लोध (47) पुत्र सुंदर रविवार की शाम खाना खा पीकर खेतों की रखवाली के लिए वहीं पर बने मचान में सोने चला गया था । सोमवार सुबह उसका शव मचान के बास से फांसी पर लटका हुआ पाया गया है । मृतक के भाई रामबरन लोधी ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई मचान के बास से फांसी पर लटका हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंचे दरोगा मनोज यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी शोभा तीन पुत्र विमल, सचिन, विमलेश और पुत्री आरती को छोड़ गया है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मौत के सही कारणो का पता पोस्टमार्टम रिपाेर्ट आने के बाद ही चलेगा।
More Stories
न्यू विजन स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बेटियों के सिर पर ताज, इंटर में वीणापाणि की नंदिनी टापर
शाबास लखनऊ…उजड़े परिवारों को बसाने आएआगे