
– प्रमुख ने फैक्ट्री परिसर में साफ-सफाई के बाद सबको दिलाई गई शपथ
रायबरेली : स्वच्छता ही सेवा “अभियान के अन्तर्गत आईटीआई लिमिटेड रायबरेली इकाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। परिसर के अलग-अलग स्थानों, विभागों और प्रशासनिक भवन के सामने प्रांगण में इकाई प्रमुख राजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधन केके मिश्रा, एएन सिंह, संतोष सिन्हा, रजनीश भटनागर, चमन लाल, अधिकारी संघ के महामंत्री प्रभाकर मिश्रा, अध्यक्ष किशोर कुमार, प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारी राजकुमार, राधे श्याम गुप्ता और जनसंपर्क अधिकारी शिव कुमार सिंह,लता सिंह आदि ने सफाई करते हुए कारखाना परिसर में पालीथीन मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में इकाई प्रमुख ने सभी प्रबंधन के अधिकारियों, कर्मचारियों और कारखाने में कार्य कर रहे सफाई व्यवस्था से संलग्न कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। साथ ही पूरे वर्ष कार्यशैली में लाने को संकल्पित कराया। स्वच्छता के संदेश को जन-जन पहुंचाना होगा। यह हमारे कार्यव्यवहार में भी होना चाहिए।

More Stories
न्यू विजन स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बेटियों के सिर पर ताज, इंटर में वीणापाणि की नंदिनी टापर
शाबास लखनऊ…उजड़े परिवारों को बसाने आएआगे