
– सीएमओ ने फीता काटकर किया उद्घाटन, देश भर में 15 अक्टूबरतक चलेगा अभियान
रायबरेली : महाराजा अग्रसेन जयंती पखवाड़े के तहत अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के आह्वान पर रायबरेली अग्रवाल सुह्रद समाज की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे देश मे एकअक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर के बीच मे राष्ट्रहित के लिए अग्रवाल सम्मेलन द्वारा एक लाख एक हजार 118 यूनिट रक्त एकत्रित करने का संकल्प लिया गया है। इसी कड़ी में रायबरेली अग्रवाल सुहद समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया गया। अध्यक्ष गौरव जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव राघव मुरारका ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। जयंती संयोजक नवीन अग्रवाल, मोहित अग्रवाल व प्रियंका अग्रवाल द्वारा सभी रक्तदाताओं को फल व नारियल पानी वितरित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी राहुल अग्रवाल व नमन मुरारका ने कहा कि रक्तदान जिंदगी का सबसे बड़ा दान है। आज के महा रक्तदान शिविर में रायबरेली अग्रवाल सुहृद समाज द्वारा 31 यूनिट ब्लड का दान किया गया।

रक्तदाताओं में महिलाओं में बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। रेनू मुरारका, प्रियंका मुरारका, निशि अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, मोनिका खेतान, रक्षा बिंदल, शिखा मुरारका, श्वेता अग्रवाल, आदिति अग्रवाल, सुची अग्रवाल, पियूष मुरारका, गौरव जैन, अभिषेक गोयल, प्रदोष सिंघानिया, मोहित अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, ऋषभ बिंदल, प्रतीक अग्रवाल, पियूष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रवि मुसद्दी, अमित अग्रवाल, भवेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, लवकेश जैन, राघव सिकरिया, अरुण, आदि ने रक्तदान किया। सभी ने इनकी प्रशंसा की। इस मौके पर पंकज मुरारका, संदीप जैन, महेंद्र अग्रवाल, अनुराग मुरारका, पूर्व अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, डॉ गीता कुमार, डॉ राजीव चौधरी, डॉ अनिल अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना सिकरिया, सचिव कल्पना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी