BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

चयन वेतनमान को लेकर अधिकारियों से मिला जूनियर शिक्षक संघ

रायबरेली : उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल ने आरक्षित वर्ग के शिक्षक साथियों के चयन वेतनमान स्वीकृत किये जाने के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय तरुण कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल से मुलाकात की। इसमें उच्च न्यायालय की शरण में गए शिक्षकों और उसी प्रकृति के चयन वेतनमान न प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत किये जाने के संबंध में तथ्यों के साथ अपना पक्ष रखा।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस पर काफी शीघ्रता से कार्य चल रहा है। जल्द ही चयन वेतनमान स्वीकृत कर दिए जाएंगे। शिक्षक संगठन ने यह भी यह मांग किया कि चयन वेतनमान स्वीकृत किये जाने के संबंध में जो भी नीति बनाई जाए, उससे संगठन को भी अवगत कराया जाए। इससे शिक्षकों को ससमय पारदर्शी तरीके से चयन वेतनमान का लाभ प्राप्त हो सके। बीईओ ने आश्वस्त किया कि संगठन को विश्वास में लेकर ही कार्य किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक / राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समर बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव, महामंत्री सियाराम सोनकर, कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह, प्रवक्ता सुनील यादव, शिव कुमार सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राम प्रसाद, गौरव यादव, सुरेश सिंह, आशीष तिवारी, शिवेंद्र सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, मेराज अहमद, अशोक प्रियदर्शी, बाबू नेत्र पाल, अजय विक्रम, राजेन्द्र कुमार, भारत लाल, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
गणित संदर्भदाता को डायट प्राचार्य ने किया सम्मानित
रायबरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में गणित का प्रशिक्षण शिक्षकों को दे रहे सन्दर्भदाता को प्राचार्य ने सम्मानित किया। उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंद्रशेखर मालवीय ने उच्च प्राथमिक स्तरीय गणित किट प्रशिक्षण के संदर्भदाता विनीत श्रीवास्तव, राजेश सिंह और अजीत कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण का फीडबैक लेते हुए प्राचार्य ने सभी शिक्षकों से गणित किट को विद्यालयों में नियमित रूप से उपयोग में लाने को कहा। संदर्भदाता विनीत श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशिक्षण की उपयोगिता तभी पूर्ण होगी जब इसके माध्यम से छात्र गणित की अवधारणाओं को स्पष्ट रूप से समझ सके। इस मौके पर प्रवक्ता अर्चना यादव, शिक्षक शिवेंद्र, दीप्ति श्रीवास्तव, स्वाती, रचना, विकास, संजीव आदि मौजूद रहे।