
पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय रायबरेली में रूट्स टू रूट्स संस्था की ओर से छात्रों को कथक नृत्य का प्रशिक्षण
रायबरेली : पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय रायबरेली में रूट्स टू रूट्स संस्था की ओर से छात्रों को कथक नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं को कथक नृत्य की बारीकियां बताई गई। इस दौरान कुछ बच्चों ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गौरतलब है कि रूट्स टू रूट्स संस्था पूरे देश में कार्यक्रम कर बच्चों में स्थानीय लोककलाओं और नृत्यकलाओं के विषय में जागरूक और प्रशिक्षित करती है। विद्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य एस के श्रीवास्तव द्वारा कलाकारों, कथक, नृत्यांगना मीशा रतन, तबला वादक नीलांचल पांडेय और संगठन द्वारा नियुक्त रिपोर्टर शिवम् चौहान को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करके किया गया। इन कलाकारों का स्वागत करते हुए प्राचार्य महोदय ने खोती हुई लोक कलाओं के संरक्षण में उठाये गए कदम की सराहना करते हुए छात्रों को उनकी जड़ों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम के शुरुआत राम वंदना से हुई, जिसकी भावपूर्ण प्रस्तुति मीशा रतन ने की। उसके बाद उन्होंने छात्रों को कथक के कुछ आधारभूत गुर बताये। इस दौरान कुछ छात्राओं को मंच पर बुलाकर अपने साथ अभ्यास भी कराया। उन्होंने तबला वादक के साथ जुगलबंदी, सवाल-जवाब और कथक का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संचालक अभिषेक सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रथम पाली के प्रधानाध्यापक आरबी शर्मा, आशुतोष मिश्र कार्यानुभव शिक्षक, सुनीत यादव, आशुतोष कुमार मिश्र संगीत शिक्षक, पूनम शुक्ला, राजेश, वाग्मिता आदि मौजूद रहे।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी