
– जवाहर विहार कालोनी दुर्गा इंटरमीडिएट कालेज में नवरात्र पर्व का आयोजन
रायबरेली : जवाहर विहार कॉलोनी स्थित दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज में चल रहे नवरात्रि पर्व की झलक दिखाई गई। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने नवदुर्गा के रूप को धारण कर नव शक्तियों का आशीर्वाद प्रदान किया। सर्वप्रथम विद्यालय के संचालक देवेंद्र शुक्ला ने मां दुर्गा के नौ रूपों की आरती की।

काली के रूप में बनी छात्रा आयुषी ने अपना काली नृत्य प्रस्तुत किया। रेयांका सिंह ने मां शैलपुत्री के रूप में अपने को प्रस्तुत किया। इसी प्रकार अन्य छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग देवियों का रूप धारण किया।

विद्यालय की प्रबंधिका रितु शुक्ला ने सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही सभी को मां दुर्गा के अलग-अलग रुपों के बारे में बताया। कीर्ति शर्मा, प्रियंका श्रीवास्तव, अदिती शुक्ला, साक्षी यादव, कीर्ति दीक्षित और प्रणिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी