
सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामखेड़ा गांव की घटना, आरोपित पति को पुलिस ने दबोचा
रायबरेली। जन्म-जन्मांतर साथ रहने का वचन देने वाले पति ने शराब के नशे में पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। मायके में रह रही पत्नी पर सोते समय गड़ासे से कई वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिले सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामखेड़ा गांव की शिवकला पुत्री स्व महावीर की शादी कानपुर के झकरकटी निवासी कपिल पुत्र वासुदेव के साथ हुई थी। पति की गलत आदतों और शराब की लत से परेशान होकर शिवकला काफी दिनों से मायके में रह रही थी। देर रात शराब के नशे में धुत कपिल अपनी ससुराल पहुंच गया। ससुरालीजन कुछ समझ पाते इससे पहले कमरे में सो रही शिवकला पर ताबड़तोड़ गड़ासे से हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजनों से किसी तरह उसे बचाया। बताते है कि हमलें में शिवकला को गंभीर चोटें आई। दोनों पैर और एक हाथ पूरी तरह से जख्मी हो गए। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया कि सीएससी भोजपुर से रेफर होकर एक महिला शिवकला हमारे यहां आई है और इसके परिजनों द्वारा बताया गया है कि धार-धार हथियार से इस पर हमला किया गया है।
More Stories
आज संविधान और सामाजिक न्याय की अलख जगाएंगे सुशील पासी
कार्रवाई ने खोली शिक्षा माफियाओं के संरक्षण की पोल
दिनदहाड़े मारपीट कर पिता-पुत्र से लूट, दहशत