BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

रायबरेली – कोचिंग संचालक की पत्नी का लटकता मिला शव

 

– शहर के धमसीराय का पुरवा में कोचिंग संचालक की पत्नी ने लगाई फांसी

रायबरेली । सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धमसीराय का पुरवा में संदिग्ध हालत में कोचिंग संचालक की पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी है।
शहर के धमसीराय का पुरवा निवासी मुकेश यादव कोचिंग पढ़ाने के काम करते हैं। उनकी पत्नी रानी का शव बुधवार सुबह घर में फांसी के फंटे से लटका मिला। पत्नी को फंदे पर लटका देश पति मुकेश के पैर तले जमीन खिसक गई। रानी ने यह कदम क्यों उठाया। इस पर रहस्य कायम है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच की। वहीं भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे रामनाथ मजरे बेहटाखुर्द के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में गांव निवासी संतोष (33) का शव चिलवल के पेड़ से साड़ी के सहारे लटकता मिला। शौच को गए ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवार व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पिता शीतलदीन का कहना है कि सोमवार रात में खाना खाने के बाद तकरीबन 10बजे के करीब बेटा संतोष घर से बाहर निकला था।हम लोगों ने सोचा कि वह शौच को गया होगा लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा।हम लोग उसकी खोजबीन करते रहे किंतु कहीं उसका सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव घर से 500 मीटर दूर जंगल में चिलवल के पेड़ से साड़ी के सहारे लटकी मिली। उपनिरीक्षक जिब्राइल का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का असली कारण पता चल सकेगा।