
– पहले कनपटी पर लगाया तमंचा, छीनाझपटी में हाथ में लगी गोली, हमलावर फरार
रायबरेली। पुरानी रंजिश को लेकर घर के दरवाजे पर युवक को हमलावरों ने गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। गोली युवक के बांये हाथ में लगी है। आनन फानन युवक को सीएचसी नसीराबाद मे भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक में उपचार के बाद गंभीर हालत में युवक जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सरांय मजरे बिन्नावा का है। जहां संजीव पुत्र राधेश्याम उम्र 20 वर्ष अपने घर के दरवाजे पर मंजन कर रहा था तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही संतलाल, महिपाल, विनोद अनिल व हीरालाल ने एक राय होकर संजू के दरवाजे पहुंच गए और गालियां देते हुए कनपटी पर तमंचा लगा दिया तभी संजीव ने तमंचे की नाल को हाथ से पकड़ लिया। इस दौरान हमलावरों ने गोली चला दी जिससे युवक का बायां हाथ गोली लगने से उड़ गया और युवक घायल होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया, स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सीएचसी नसीराबाद मैं भर्ती कराया गया। जहां सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डाक्टर लक्ष्मी नारायण ने घायल युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी राम लखन पटेल का कहना मामला संदिग्ध है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी