BEDHADAK NEWS

BedhadakNews.in

रायबरेली-गहमागहमी के बीच छह शाखा संघ का चुनाव, कार्यकारिणी घोषित

– उत्तर प्रदेश की जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ रायबरेली चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ

रायबरेली : उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ रायबरेली के शाखा संघों शिवगढ़, हरचन्दपुर, सतांव, सलोन, ऊंचाहार, सरेनी में समस्त पदों पर चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुए। शिवगढ़ विकास क्षेत्र में अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार वर्मा, मंत्री निधि शुक्ला, कोषाध्यक्ष हिमांशू कनौजिया चुने गए।

इसी तरह हरचन्दपुर विकास क्षेत्र में अध्यक्ष सूर्य प्रकाश गौतम, मंत्री जग लाल, कोषाध्यक्ष खुर्शीद अहमद खुर्शीद अहमद, सतांव विकास क्षेत्र में अध्यक्ष उमाशंकर, मंत्री योगेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सलोन विकास क्षेत्र में अध्यक्ष साधना शर्मा, मंत्री मोहम्मद आजम, कोषाध्यक्ष कदीर अहमद, ऊंचाहार विकास क्षेत्र में अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, मंत्री प्रीति जायसवाल, कोषाध्यक्ष ओमानंद शुक्ल, सरेनी विकास क्षेत्र में अध्यक्ष अंशुमान मिश्र, मंत्री शिव बहादुर, कोषाध्यक्ष राम बहादुर श्रीवास्तव चुने गए। जनपद स्तर से चुनाव पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी क्रमशः लक्ष्मी सिंह, सुरेश सिंह, नीलम सिंह, हरकेश यादव, सुनीता सिंह, राजेश कुमार यादव, सुनील कुमार यादव, आशीष चौधरी, विक्रमादित्य सिंह, दीपक कुमार, उत्तम सोनी, संजय सिंह रहे। निर्वाचित शाखा संघों के पदाधिकारीयों को जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों ने बधाई दी।

सरेनी में अंशुमान को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बागडोर

रायबरेली : पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में अंशुमान मिश्रा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। शहीद स्मारक परिसर में सुबह चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। निर्धारित समय में सिर्फ अंशुमान मिश्रा की ओर से ही नामांकन दाखिल किया गया। जांच के बाद नामांकन पत्र वैध पाया गया। चुनाव अधिकारी संजय सिंह ने अपरान्ह एक बजे उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।

कार्यकारिणी के अन्य पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें सुशील कुमार त्रिपाठी (पहुरी) उपाध्यक्ष, जावित्री देवी (देवपुर) उपाध्यक्ष, शिव बहादुर (तेजगांव) मंत्री, भीम प्रताप सिंह (रामपुर कला) संयुक्त मंत्री, संजय कुमार सिंह (सराय खाड़े) संयुक्त मंत्री, राम बहादुर श्रीवास्तव (प्रेमचक) कोषाध्यक्ष, आनंद प्रकाश तिवारी (छीटीखेड़ा) लेखाकर और गुरुसेवक प्रसाद (सिंघौरतारा) को आडिटर चुना गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक उत्तम सोनी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, उपेन्द्र बाजपेयी, पूर्व अध्यक्ष देवदत्त यादव, संजय सिंह, शैलेन्द्र गुप्ता, रवी त्रिपाठी, जितेन्द्र पटेल, जय शंकर, अनुराग, जय प्रकाश बाजपेयी, धीरज कुमार, विनोद शुक्ला, धर्मेन्द्र सिंह मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ, शैलेन्द्र सिंह, सर्वेश मिश्र, प्रेमादेवी, विजय शंकर सिंह, शिव बहादुर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उपेन्द्रनाथ बाजपेयी ने किया। इसके पूर्व पुरानी कार्यकारिणी को भंग किये जाने की घोषणा भी चुनाव अधिकारी संजय सिंह ने की। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने स्वागत किया। चुनाव अधिकारी संजय सिंह ने  संघ के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।