
– फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज और फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक कॉलेज में परीक्षा दे रहे थे सॉल्वर
रायबरेली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में रविवार को दो मुन्नाभाई पकड़े गए। इसमें से एक अंतरराज्यीय गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। दोनों के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में सुबह की पाली में फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में परीक्षा में निरीक्षण के दौरान एसपी नवीन कुमार सिंह ने जितेंद्र कुमार पुत्र विनय यादव निवासी जौनपुर को पकड़ लिया। जितेंद्र अपनी बुआ के लड़के अभिषेक यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। जितेंद्र कुमार अपने बुआ के लड़के अभिषेक के अनुक्रमांक 01845786 पर परीक्षा देते पकड़ा गया। मामले की जानकारी मिलने पर सुरक्षा कार्यदायी संस्था इनोवेटिव व्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने गहन पड़ताल की। पुलिस पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह बीटीसी की तैयारी कर रहा है तथा बुआ के लड़के के लिए परीक्षा दे रहा था।

इसी तरह शाम को दूसरी पाली में फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक कॉलेज में दीपक निवासी थाना सरमेरा प्रांत बिहार को पकड़ा गया। यह प्रमोद की जगह पर परीक्षा दे रहा था। इसे सीओ सिटी अमित सिंह ने पकड़ा। पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसे प्रमोद ने फोन कर परीक्षा देने के लिए कहा था। इसके लिए उसे पांच हजार रुपये भी मिले थे। सीओ सिटी अमित सिंह का कहना है कि साल्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी