– इनरव्हील क्लब ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए योग्य शिक्षकों को किया सम्मानित
शशांक सिंह राठौर
रायबरेली: महिलाओं की अंतराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए छात्रों के द्वारा सर्वे करवाकर उनके विद्यालय के सर्वाधिक योग्य शिक्षक का चुनाव किया। इसके बाद चयनित 16 शिक्षकों को ‘नेशन बिल्डर अवाॅर्ड’ से सम्मानित किया। रायबरेली क्लब में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह ने राष्ट्र निर्माता शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षकों की भूमिका समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम है।

विशिष्ट अतिथि हिंदी साहित्य के विद्वान व भाषा सलाहकार डाॅ. संतलाल ने सरकारी स्कूलों में आए हुए गुणात्मक सुधार की सराहना करते हुए शिक्षकों को प्रेरित किया। कहा कि आज का माहौल बदल रहा है। सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं बच्चों को मिलने लगी है। इससे पहले अध्यक्ष अलका द्विवेदी ने पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम अधिकारी शिल्पी सिंह ने जिले के चयनित 18 शिक्षकों को अतिथियों द्वारा सम्मानित करवाया। कार्यक्रम का संचालन क्लब की सचिव वैशाली चंद्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अलका पाण्डेय ने किया। इस मौके पर आशा सिंह,अल्पना पीयूष, आशिका जैन, पारुल अग्रवाल, सुरुचि सिंह, विनीता राजपाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
मटिहा के मैदान में चमके टेनिस के सितारे, मेजर निर्भय चैंपियन
ईटीएफ मास्टर टेनिस चैंपियन बने नितिन और सुनील
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान की गूंज के साथ दी सलामी