
शशांक सिंह राठौर
रायबरेली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से खेल गतिविधि के अंतर्गत मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें प्रांत से प्रवासी कार्यकर्ता, प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव की मौजूदगी में खिलाड़ियों ने दमखम का प्रदर्शन किा। प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि अभाविप खेल गतिविधि के माध्यम से एक अच्छा प्लेट फार्म देने का कार्य करती है, जो बच्चे गांव के दूर दराज से आते है।उन्होंने ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें छह बालिका और आठ बालक वर्ग की टीम रही। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में अभाविप के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ सुभाष महर्षि, विभाग प्रमुख डॉ. मीनाक्षी सिंह चौहान, विभाग संगठन मंत्री आकाश कुशवाहा, नगर अध्यक्ष डॉ अजेंद्र प्रताप सिंह, यश श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर करुणेश प्रताप सिंह, आनन्द कुमार सिंह, राजा भदौरिया, प्रियंका सिंह, क्षितिज सिंह, शिवांशु पटेल, सुभाष साहू, दिव्यांशु तिवारी, सचिन, सौरभ मिश्रा, अनिकेत, राज तिवारी, मोहित सोनी, साक्षी सिंह, निधि सिंह, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
More Stories
पद्मश्री ओलंपियन सुधा ने खिलाड़ियों में भरा जोश
गोंडा में वर्चस्व की लड़ाई में भिड़े विधायक और प्रमुख समर्थक
आजम की रिहाई आज, एक साल 11 महीने और चार दिन से हैं बंद